रुद्रप्रयाग — युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के दिए निर्देश 


रुद्रप्रयाग — युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के दिए निर्देश 

पुलिस ने ग्राम प्रधान के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

उन्होंने कहा किसी भी महिला को अगर प्रताड़ित किया जाता है तो महिला आयोग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस पर, पुलिस अधीक्षक ने उन्हें मामले में अभी तक रेगुलर पुलिस स्तर से हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। साथ ही आश्वस्त किया कि तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

वहीं, पुलिस ने ग्राम प्रधान के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में तीसरा आरोपी अभी फरार है।सोमवार को पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के नामजद दूसरे आरोपी रोशन सिंह (35) को गिरफ्तार किया। आरोपी को रुद्रप्रयाग कोतवाली लाया गया जहां उससे पूछताछ की गई। इससे पूर्व बीते रविवार देर शाम को घटना के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान (39) को भी उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

सोमवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने सीजीएम कोर्ट में पेश किया जहां से 14 दिन की पुलिस रिमांड पर उन्हें पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। जबकि तीसरा आरोपी अब तक फरार है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। विशाखा अशोक भदाणे से फोन पर वार्ता कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की मानसिकता के लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !