ऊखीमठ: न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस


शम्भू प्रसाद/ऊखीमठ। 2023 के चुनाव नजदीक है और राजनैतिक गलियारा गरमाया हुआ है वहीं ऊखीमठ ब्लॉक से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह ने दायित्व संभालते ही फ्रंट फूट पर काम करना शुरू कर दिया है।

रविवार को जिला कांग्रेस पार्टी की प्रस्तावित बैठक में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी के नेतृत्व में न्याय पंचायत ल्वारा में कांग्रेस जनों की एक बैठक संपन की गई जिसमें जिला अध्यक्ष कुंवर सजवान के साथ में वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश तिवारी जिला पंचायत सदस्य, विनोद राणा जिला पंचायत सदस्य कालीमठ और आलोक बगवाड़ी आदि के साथ सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें न्याय पंचायत कांग्रेस का गठन किया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जन विरोधी नीतियों पर कांग्रेस जनों एवं जनता से विचार विमर्श किया जाना था।

साथ ही साथ केदारनाथ से हरिद्वार तक हो रहे अतिक्रमण को हटाओ अभियान से संबंधित प्रभावितों को परेशान कर भाजपा की नीति का पर्दाफाश किए जाने के संबंध में एवं बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और विकास का नाम और निशान मिटा देने वाली भाजपा के भ्रामक समाचार, भाजपा नेताओं की कथनी और करनी के अंतर को समझने के लिए तथा भाजपा के झूठे वादे और जुमलेबाजी के संबंध में न्याय पंचायत स्तर के सभी बूथों के कार्यकर्ताओं के बीच प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी रखा गया।

जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कुंवर सजवान जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उखीमठ अवतार सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया साथ ही इस दौरान आलोक बगवाड़ी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही इस दौरान मनोज बंसवाल, कन्हैया कुमार एवं शिवबन लाल उप प्रधान ग्राम सभा ल्वारा के द्वारा भी कांग्रेस जनों को संबोधित किया गया।

तत्पश्चात न्याय पंचायत की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्व समिति से सभी कांग्रेसी जनों ने प्रकाश लाल को अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी विजय लाल पुत्र वीरू लाल ग्राम बिनोली को कार्यकारी न्याय पंचायत अध्यक्ष बनाया गया शिवम कुमार को उपाध्यक्ष, कन्हैया कुमार को महामंत्री, चैतलाल को उपाध्यक्ष, मनोज लाल को उपाध्याक्ष, किशन और केशव लाल को उपमहा मंत्री तथा दौलत सिंह नेगी को सचिव चुना गया कुंवर सिंह नेगी को संरक्षक एवं सुधा देवी, ममता देवी, मदनलाल, शांति देवी, बलवीर सिंह नेगी, राम सिंह रावत, पुष्कर सिंह राणा , शकुंतला देवी आदि को सक्रिय सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !