ओड़ाधर (टिहरी गढ़वाल)।
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओड़ाधर शाखा में आज 02 फरवरी 2026 को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी श्रीमती मंगोसी देवी, पत्नी स्वर्गीय श्री सरूप सिंह रावत, निवासी ग्राम तितराना, पोस्ट भटवाड़ा, नेलचामी, जनपद टिहरी गढ़वाल को ₹2 लाख की बीमा राशि प्रदान की गई।
जानकारी के अनुसार श्रीमती मंगोसी देवी के पति स्वर्गीय श्री सरूप सिंह रावत ने अपने जीवनकाल में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत नामांकन कराया था। उनका देहांत 18 मार्च 2025 को हो गया था। आवश्यक औपचारिकताओं के पूर्ण होने के बाद योजना का लाभ उनकी पत्नी को दिया गया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री भुवन चंद्र जोशी ने कैश ऑफिसर श्री नरेंद्र सिंह रावत, श्रीमती सविता देवी, पूर्व ग्राम प्रधान श्री वीरेंद्र सिंह एवं बैंक सखी श्रीमती शैला देवी की उपस्थिति में लाभार्थी को बीमा राशि सौंपी।
कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को आमजन के लिए सुरक्षा कवच बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से योजना से जुड़ने की अपील की।
