रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्‍टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग, कार से टकराई, 5 यात्री बाल बाल बचे, पायलट घायल


रुद्रप्रयाग। सेरसी बडासू में क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इस दौरान हेलीकॉप्‍टर सड़‍क पर एक कार से टकरा गया। हेलीकॉप्‍टर में पांच यात्री सवार थे सभी सुरक्षित हैं।

फोटो 1

केदार घाटी में एक बार फिर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. शनिवार को रुद्रप्रयाग में बड़ासु हेलीपैड के पास हेलीकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आपदा राहत टीमों ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है।

फोटो 2

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बड़ासू हेलीपैड से हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ की ओर उड़ान भरी थी. अभी कुछ ही दूर पहुंचा था कि कोई तकनीकी दिक्कत आई और देखते ही देखते हेलीकॉप्टर तेजी से नीचे आने लगा. इससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. इतने में हेलीकॉप्टर सड़क पर खड़ी एक कार के पास गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी लोग सुरिक्षत हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !