महिला के मोबाइल की जांच में बड़े चेहरे हो सकते हैं बेनकाब। आखिर कौन हैं वो VIP..?


हरिद्वार। मां की ममता को कलंकित करने वाली महिला नेता के गिरफ्तार होने के बाद अब परतें भी खुलने लगी हैं। सोशल मीडिया पर महिला के कारनामों की पोल तो खोली ही जा रही हैं। साथ ही पुलिस के हाथ लगा उसका मोबाइल भी कई बड़े चेहरों को बेनकाब कर सकता है। उसके मोबाइल में कई बड़े नेताओं की चैट मिलने की बात सामने आई है।

जिनके संपर्क में वह सीधे तौर पर थी। पुलिस अधिकारी मामले में ज्यादा बोलने से बच रहे हैं। मगर मोबाइल को जांच के लिए एफएसल लैब भेजा जाएगा। अगर जांच सही ढंग से हुई तो कई चेहरे बड़े बेनकाब हो सकते हैं। कुछ ही समय में भाजपा में महत्वपूर्ण पद हासिल करने वाली महिला नेता के कारनामे शुरू से ही जगजाहिर हैं। बुधवार को नाबालिग बेटी का अपने प्रेमी और उसके दोस्त से सामूहिक दुष्कर्म कराने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद से सोशल मीडिया पर महिला नेता के खिलाफ लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

उसकी पोल भी खोली जा रही है। महिला नेता की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके संपर्क में रहने वाले कई बड़े नेताओं की पेशानी पर भी चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने महिला के मोबाइल की प्रारंभिक जांच शुरू की है, जिसमें कई बड़े नेताओं के नंबर तो मिले ही हैं, लेकिन उनकी चैट भी मोबाइल में हैं। पुलिस ने मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी कर ली है। वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारी खुलकर बोलने से बचते नजर आए।

फाइल फोटो: अनामिका शर्मा की अपनी ब्वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !