कलयुग की माँ! अपनी ही बेटी से सामूहिक दुष्कर्म करवाने वाली आरोपी गिरफ्तार


हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक ऐसा मामला दर्ज किया है जिसने समाज की रूह को हिलाकर रख दिया है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी रही एक माँ ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही 13 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी माँ और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी भाजपा नेत्री की भाजपा के एक रैली के दौरान की फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है

वादी सचिन कुमार ने कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पत्नी ने जनवरी 2025 में उनकी नाबालिग बेटी को घुमाने के बहाने अपने प्रेमी सुमित पटवाल और उसके दोस्त शुभम के साथ BHEL स्टेडियम ले गई। वहाँ शराब पिलाकर बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को आगरा, वृंदावन और हरिद्वार के होटलों में ले जाकर बार-बार यातनाएँ दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। 

आरोपी भाजपा नेत्री की भाजपा के बड़े नेताओं के साथ खींची फोटोज भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 70(2), 351(3), 3(5) और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पीड़िता का मेडिकल कराया गया और आरोपियों की तलाश शुरू हुई। छापेमारी के बाद आज सुबह होटल युग रेजीडेंसी, शिवमूर्ति चौक से माँ और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी महिला (37 वर्ष) पत्नी सचिन कुमार, निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, रानीपुर और सुमित पटवाल (33 वर्ष) निवासी न्यू कैनाल कॉलोनी, बहादराबाद  शामिल हैं। इस संवेदनशील मामले में कोतवाली रानीपुर की टीम ने रातों-रात कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !