रुद्रप्रयाग पहुचने पर प्रदेश संगठन मंत्री मौ0 उस्मान का व्यापारियों ने किया स्वागत


रुद्रप्रयाग। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री मौहम्मद उस्मान का रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय पहुचने पर व्यापारियों ने स्वागत किया है, रुद्रप्रयाग नगर पहुचने पर प्रदेश संगठन मंत्री मौहम्मद उस्मान ने व्यापारियों से मुलाकात की व व्यापारी हितों के लिए हमेशा काम करने की बात कही।

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री मौहम्मद उस्मान ने कहा कि संगठन व व्यापारियों ने उनपर जो भरोषा उनपर जताया है, वो हमेशा उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे व जिला उद्योग व्यापार मंडल का पूरा सहयोग करेंगे, मौ0 उस्मान ने उंन्हे जिम्मेदारी देने पर प्रदेश संगठन व जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना का आभार व्यक्त किया।

रुद्रप्रयाग जिला व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खंन्ना ने कहा कि प्रदेश संगठन मंत्री मौहम्मद उस्मान हमेशा से ही व्यापारियों की हितों की बात करते आये हैं, व्यापारियों की हर लड़ाई में वे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं, व्यापारियों को प्रदेश में ऐसे ही प्रतिनिधि की आवश्यकता थी, उम्मीद है कि वो पूरे प्रदेश में व्यापारियों के हितों की बात हमेशा उठाते रहेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री मौहम्मद उस्मान का स्वागत करने वाले व्यापारियों में लक्ष्मण सिंह बिष्ट, संजीव वर्मा, बृजेश शर्मा, जटा शंकर मिश्रा, जगदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !