भाजपा विधायक ने सीएम धामी से की अतिक्रमण पर कार्यवाही रोक अध्यादेश लाने की मांग

विधायक

घनसाली। घनसाली से भाजपा विधायक शक्ति लाल शाह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से पहाड़ में कोर्ट के आदेश के बाद चल रहे अतिक्रमण अभियान को रोक राजस्व व वन भूमि में 50-60 वर्षों से काबिज लोगों को नियमितीकरण के लिए अध्यादेश लाने की मांग की है।

घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने सीएम धामी को भेजे पत्र में लिखा है कि उनके क्षेत्र घनसाली बाजार में अतिक्रमण पर कार्यवाही की जद में आई सैकड़ो दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है ओर आम जनमानस के मन में राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गो, राजस्व भूमि या वन भूमि में 50-60 वर्षों से काबिज घरों प्रतिष्ठानों को भी इसी प्रकार ध्वस्त किया जा सकता है, ऐसे में अनेक लोग बेघर होने की स्थिति में हो जायेगे।

विधायक शक्तिलाल
घनसाली विधायक शक्तिलाल द्वारा सीएम धामी को लिखा गया पत्र

उन्होंने पत्र में लिखा कि एक ओर हमारी सरकार पलायन रोकने के लिए प्रयास कर रही है दूसरी ओर इस प्रकार के ध्वस्तीकरण से ग्रामीण क्षेत्रो के हजारों लोग बेघर व बेरोजगार होकर पलायन को मजबूर हो जायेगे, विधायक शक्ति लाल शाह ने मुख्यमंत्री धामी से 50-60 वर्षों से वन व राजस्व भूमि पर काबिज लोगों के नियमितीकरण के लिए अध्यादेश लाने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !