टिहरी समेत चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट


टिहरी समेत चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट- जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
देहरादून समेत चार जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अगले दो.तीन दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादूनए बागेश्वरए पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं.कहीं बारिश और गर्जना का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलाव टिहरी पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
जबकि अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अगले दो.तीन दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

करीब दस दिन बाद हुई बारिश से भी दून के तापमान में कमी नहीं आई। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा है। जो सामान्य से पांच फीसदी अधिक है। इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 34.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। तापमान बढ़ने से बीते सप्ताह भर से उमस भरी गर्मी लोगों को खूब सता रही है।

बीते अगस्त के आखिरी दिनों से ही प्रदेश भर में मानसून सीजन की बारिश में कमी दर्ज की जाने लगी थी। सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश ही नहीं हुई। शुक्रवार को भी शहर के अधिकतर इलाकों में मूसलाधार बारिश तो हुई लेकिन तापमान में कमी नहीं आई।

राजपुर रोडए एस्लेहॉलए प्रिंस चौक रेलवे स्टेशनए कारगी चौक समेत कई इलाकों में बारिश हुई। लेकिन जीएमएस रोडए सुभाषनगरए क्लेमेंटटाउन आदि जगहों पर पानी की बूंद नहीं बरसी। इसके चलते लोगों को गर्मी ने खूब परेशान किया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना हैए आने वाले तीन दिनों में दून के तापमान में गर्मी दर्ज की जा सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !