व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री बने रुद्रप्रयाग के सत्रुघ्न नेगी व मोहम्मद उस्मान समेत ये 9 व्यापारी नेता


हल्द्वानी। उत्तराखंड व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश संगठन मंत्रियों की सूची जारी की है, जिसमें रुद्रप्रयाग जनपद से सत्रुघ्न सिंह नेगी व मोहम्मद उस्मान सैनी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से 9 नेताओं को प्रांतीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है।

उत्तराखंड व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने हल्द्वानी से हितेंद्र भसीन, मदन फत्याल, नानकमत्ता से उमेश अग्रवाल, ऋषिकेश से राकेश अग्रवाल, हरगोपाल अग्रवाल, सोनप्रयाग रुद्रप्रयाग से शत्रुघ्न सिंह नेगी, अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग से मोहम्मद उस्मान सैनी, काशीपुर से गीता चौहान ओर बागेश्वर से हरीश सोनी को प्रांतीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है।

रुद्रप्रयाग जनपद से दो व्यापारी नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने से रुद्रप्रयाग के व्यापारियों में खुशी है, आपको बतादें की सत्रुघ्न सिंह नेगी इससे पूर्व भी प्रदेश कार्यकारिणी में प्रांतीय संगठन मंत्री के पद पर रहे हैं, वहीं मोहम्मद उस्मान सैनी रुद्रप्रयाग जिला व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कोषाध्यक्ष के पद पर रहे हैं, रुद्रप्रयाग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने कहा कि सत्रुघ्न सिंह नेगी व मोहम्मद उस्मान सैनी दोनों अनुभवी व्यापारी नेता व हमेशा व्यापारियों की हितों की लड़ाई लड़ने के लिए सबसे आगे खड़े रहते हैं, दोनों को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने से रुद्रप्रयाग के व्यापारियों की आवाज को ओर बल मिलेगा।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !