लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल! कहा- पैसे देकर लाए हैं, आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे


टिहरी। कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी पॉप स्टार दलेर मेहंदी का शो विवादों में आ गया। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनकी आवाज लड़खड़ाने लगी, जिससे नाराज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जाकर उन्हें टोक दिया।

मंत्री ने मंच से कहा, “आपसे ठीक से बोल भी नहीं जा रहा है, गाना क्या गाएंगे। आपको इसलिए बुलाया था कि हमारे लोगों का इंटरटेनमेंट हो। यह गलत बात है, बड़े नाम की इज्जत रखनी चाहिए।”

इस पर दलेर मेहंदी ने जवाब दिया, “सर आपने मुझे इज्जत से बुलाया है। आपसे रिक्वेस्ट है कि आप पांडाल में बैठ जाएं, हम अच्छी प्रस्तुति दे रहे हैं।”

प्रत्यक्षदर्शियों मनवीर सिंह, राजेंद्र सिंह के अनुसार इस दौरान पांडाल में दर्शकों ने खूब हल्ला किया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !