रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के समापन के बीच द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय हो गई है। विजय दशमी पर 20 अक्टूबर को ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में कपाट बंद करने की तिथि घोषित की गई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर को शीतकाल के लिए मद्महेश्वर धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
कपाट बंद होने के बाद भगवान की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी।
डोली का कार्यक्रम:
- 16 नवंबर: कपाट बंद, डोली का रात्रि विश्राम गौंडार गांव
- 17 नवंबर: गौंडार से रांसी
- 18 नवंबर: रांसी से गिरिया
- 19 नवंबर: गिरिया से ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में प्रवेश
शीतकाल में भगवान मद्महेश्वर की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में ही होगी। मद्महेश्वर धाम पंचकेदारों में द्वितीय केदार के रूप में प्रसिद्ध है, जहां भारी बर्फबारी के कारण हर साल सर्दियों में कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

