क्या नवरात्रि इवेंट में नशे में थे दलेर मेहंदी? भाई मीका सिंह ने दिया करारा जवाब – बोले, “30 साल में कभी शराब पीते देखा है?”


हैदराबाद/टिहरी। कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। विधायक सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर दलेर पर नशे में होने का आरोप लगाया था। इसके बाद अब छोटे भाई और सिंगर मीका सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

मंगलवार 20 अक्टूबर को मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर भाई का बचाव किया। मीका ने कहा, “आप लोगों ने फैला दिया कि दलेर मेहंदी शराब पीकर गा रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं, 30 साल से सुपरस्टार हैं, क्या कभी आपने उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है? क्या उनकी बर्थडे पार्टी में शराब चलती देखी है?”

मीका ने कहा, “मैं दलेर पाजी की बात कर रहा हूं, खुद की नहीं। क्या आपने कभी दलेर पाजी को शराब पीते देखा? जब देखा ही नहीं तो कैसे बोल दिया कि खड़ा नहीं हो पा रहे।”

उन्होंने बताया कि कई बार आर्टिस्ट बुखार में भी शो करने चले जाते हैं। “भले ही 104 डिग्री बुखार हो, हमने हां किया है तो शो जरूर करेंगे। दलेर पाजी ने भी शायद तबीयत खराब होने के बाद भी हां कर दी थी। हाल ही उनकी तबीयत खराब थी, उन्होंने मुझे शेयर करने से मना किया था, लेकिन एक भाई होने के नाते मुझे सच बोलने का हक है।”

गौरतलब है कि कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में दलेर की आवाज लड़खड़ाने पर मंत्री ने मंच पर टोका था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !