CM धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर हुई चर्चा


देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बना चुका है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रहा है।

सीएम धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार,फिल्म नीति पर हुई चर्चा

*फिल्म नीति-2024 से लाभ
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। सिंगल विंडो सिस्टम से शूटिंग की अनुमति और अनुदान की व्यवस्था की गई है। इससे स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

फिल्म शूटिंग से पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन और स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिल रहा है। सरकार फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *