घनसाली (टिहरी गढ़वाल): टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बूढ़ाकेदार से चमियाला की ओर आ रही एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर छतियारा के पास गहरी खाई में गिरकर बालगंगा नदी में समा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है।
जानकारी के अनुसार यह घटना दिनांक 16.10.2026 की रात की है। कार में दो युवक सवार थे, जो वेल्डिंग का काम कर वापस लौट रहे थे। छतियारा के निकट अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे बालगंगा नदी में गिर गई। तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण घटना का रात में पता नहीं चल पाया।

घटना की सूचना आज सुबह मिलने पर घनसाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान अनुराग उर्फ छोटू, निवासी डोईवाला, जनपद देहरादून के रूप में हुई है।
वहीं कार में सवार दूसरे व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस के अनुसार कार नदी में गिरने से अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके कारण उसका नंबर अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लापता युवक की तलाश के लिए बालगंगा नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। न्यूज पोर्टल के लिए खबर बना दो

