केदारनाथ हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर हादसा, 16 सवार, 8 महिलाएं घायल


रुद्रप्रयाग – केदारनाथ हाईवे पर शनिवार 17 अक्टूबर को हुए हादसे का अपडेट सामने आया है। पीडब्ल्यूडी तिराहे के समीप पलटे टेंपो ट्रैवलर (DL 01 VC 6074) में चालक सहित कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें 8 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं।रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर शनिवार 17 अक्टूबर को हुए हादसे का अपडेट सामने आया है। पीडब्ल्यूडी तिराहे के समीप पलटे टेंपो ट्रैवलर (DL 01 VC 6074) में चालक सहित कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें 8 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं।

पुलिस ने चलाया रेस्क्यू
दोपहर 2:33 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली। सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग पुलिस, DDRF टीम, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली रुद्रप्रयाग के SHO के नेतृत्व में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

सभी घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने अन्य विभागों के साथ समन्वय कर घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *