रुद्रप्रयाग। जिले की राजनीति में बड़ा सियासी खेला हो गया। खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल ने DPC बनते ही भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में वापसी कर ली।
12 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ग्यालू लाल ने 18 अक्टूबर को गुलाबराय के एक होटल में प्रेस वार्ता कर घर वापसी का ऐलान किया।

उन्होंने कहा, “भाजपा में शामिल होना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। DPC सदस्य बनने के लिए भाजपा में शामिल होने की शर्त रखी गई थी। कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाकर भाजपा में गया और लक्ष्य पूरा होते ही अपने घर कांग्रेस में लौट आया।”
भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति करती है, इसलिए उन्होंने उसी की भाषा में जवाब दिया है।
इस वापसी ने रुद्रप्रयाग की सियासत में भूचाल ला दिया है। कांग्रेस इसे रणनीति का हिस्सा बता रही है।

