देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या 3 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। डिस्चार्ज होते ही वह सबसे पहले टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं।
दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने महादेव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

रेखा आर्या ने कहा, “मां भगवती और महादेव के आशीर्वाद और सभी साथियों की दुआओं से स्वस्थ होकर आज से पुनः अपनी देवतुल्य जनता की सेवा और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रसर हो रही हूं।”
उन्होंने इस कठिन समय में साथ देने के लिए CM धामी, प्रदेश सरकार और पक्ष-विपक्ष के सभी साथियों का आभार जताया। कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और सोमेश्वर सहित पूरे उत्तराखंड के विकास के लिए हर पल समर्पित रहेंगी।
जल्द दर्ज होंगे बयान:
रेखा आर्या विवाद की जांच के लिए बनी SIT की प्रभारी जया बलूनी ने बताया था कि स्वास्थ्य सुधार के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। अब डिस्चार्ज के बाद पूछताछ हो सकती है।
बता दें 15 अक्टूबर को रेखा आर्या ने वीडियो जारी कर पति गिरधारी लाल साहू पर धोखे से शादी, अवैध संबंध, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाते हुए थाना कैंट में मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

