आतंक का पर्याय बना गुलदार आखिरकार पिजड़े में हुआ कैद

गुलदारगुलदार

भगवान सिंह/पौड़ी। पौड़ी जिले में आतंक का पर्याय बन चुके गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने पिंजड़े में कैद कर लिया है, कैद हुआ गुलदार ने पौड़ी जिले के गड़ोली और चंदोला राईं क्षेत्र में अब तक दो हमले कर चुका था और इसके बावजूद भी गुलदार बेखौफ ही इन गांव के इर्द गिर्द घूम रहा था जिससे ग्रामीण दहशत में थे।

Video : कैद हुआ गुलदार

यह भी पढ़ें: चमोली हादसे का शिकार हुए सब सब इंस्पेक्टर प्रदीप रावत! तुंगनाथ घाटी में शोक की लहर

कैद हुआ गुलदार

गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में बीते एक माह से पिंजड़ा लगाया हुवा था ओर आखिरकार आज गुलदार वन विभाग के पिंजड़े में फंस गया आपको बतादें कि इस गुलदार एक 4 वर्षीय बालिका के साथ ही 11 वर्षीय बालिका पर घात लगाकर हमला कर चुका था दो घटना होने के बाद वन विभाग की चिंता बढ़ गई थी।

यह भी पढ़ें: चमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट, दरोगा समेत 16 की मौत

वहीं गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा और गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए गए थे जिसके बाद अब ये गुलदार वन विभाग के चंगुल में फंस पाया वन विभाग के रेंजर ललित मोहन ने बताया की गुलदार की उम्र ढाई साल है लेकिन गुलदार काफी फुर्तीला है अब स्वास्थ परीक्षण के बाद गुलदार को उचित स्थान पर छोड़ा जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !