टिहरी के जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख पद के लिए निर्दलीय त्रिलोक सिंह बिष्ट को मिला कांग्रेस का समर्थन..


टिहरी। विकास खंड जाखणीधार में प्रमुख क्षेत्र पंचायत पद के लिए जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल ने निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोक सिंह बिष्ट को समर्थन दिया है।

टिहरी गढ़वाल त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में कांग्रेस प्रभारी विक्रम सिंह नेगी (विधायक प्रतापनगर) और जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा कि हमने पार्टी आलाकमान के निर्देश पर जाखणीधार ब्लॉक में प्रमुख क्षेत्र पंचायत पद के लिए नौजवान साथी निर्दलीय प्रत्याशी श्री त्रिलोक सिंह बिष्ट को समर्थन दिया है ” उन्होंने साथियों से अपील की है कि श्री त्रिलोक सिंह बिष्ट को प्रमुख बनाने में सहयोग करें।

जिला मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं के साथ निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोक सिंह बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !