केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग में फिर पकड़ी गई नेपालियों के पास 8 पेटी शराब


केदारनाथ यात्रा मार्ग में अवैध शराब तस्करी पर रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है, ताजा प्रकरण में सोनप्रयाग पुलिस ने 8 पेटी शराब के साथ 4 नेपाली मूल के लोगों को पकड़ा है, पुलिस ने चारों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। 

केदारनाथ यात्रा मार्ग में शराब तस्करी

रुद्रप्रयाग जिले में केदारघाटी ड्राई क्षेत्र है, यहां कुंड के पास काकडागाड़ में अंग्रेजी सरकारी शराब की दुकान है, इसके आगे  कुण्ड-गुप्तकाशी से  गौरीकुंड तक  धार्मिक  क्षेत्रांगत होने के कारण ड्राई एरिया है, लेकिन यात्राकाल के दौरान आरोप लगते रहे हैं कि केदारनाथ धाम तक तस्करी कर शराब पहुचाई जाती है, इस काम मे सबसे बड़ी भूमिका यहां काम करने वाले नेपाली मूल के लोगों की रहती है।

ऐसे में अब यात्रा मार्ग में पुलिस अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अपना अभियान यात्रा शुरू होने से लगातार जारी रखे हुए हैं, ताजा घटनाक्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 04 नेपालियों के कब्जे से कुल 08 पेटी (प्रत्येक के कब्जे से 24 बोतल यानि कुल 96 बोतल अवैध शराब) की बरामदगी की गयी है।

इनके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –

1- सूजन शाही पुत्र ममवीर शाही, निवासी ग्राम काली माटी, थाना व जिला दईलेख, कर्णोली, नेपाल।

2- मिलन शाही पुत्र रन शाही, निवासी ग्राम दुल्लू थाना व जिला दईलेख, कर्णोली, नेपाल।

3- नवीन शाही पुत्र महेन्द्र शाही निवासी ग्राम नमले, वार्ड नम्बर 5, थाना भैंसीगड, जिला दईलेख, नेपाल।

4- विमल शाही पुत्र विकास शाही, निवासी ग्राम दुल्लू थाना व जिला दईलेख, कर्णोली, नेपाल।

आपको बतादें की चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद रुद्रप्रयाग पुलिस ने अबतक कुल 34 मुकदमों में 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 1139 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, जिसकी अनुमानित मूल्य ₹ 7,40,350 है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !