ब्रेकिंग: केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक! सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच वाहन पर गिरा पत्थर! चालक की मौत…


केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही केदारनाथ यात्रा पर भी ब्रेक लगना शुरू हो गया है, केदारघाटी में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गयी है, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह 10.30  बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को आगे नहीं भेजा जा रहा है। फिलहाल मौसम साफ होने तक दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए केदारनाथ यात्रा रोक दी गयी है।

इससे पूर्व सुबह 8 बजे तक कुल 5828 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। लेकिन केदारनाथ पैदल मार्ग में कई स्थानों पर गदेरे उफान पर आने से यात्रियो को भी भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ पैदल मार्ग भारी बारिश के चलते आवागमन के लिए बेहद खतरनाक बना हुआ है, वहीं आज सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच चिकने वाले सटल वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से वाहन चालक की मौत हो गयी है।

देखिये वीडियो : केदारनाथ पैदल मार्ग में मुश्किलें….

(लगातार खबरों के अपडेट के लिए  नीचे दिए हमारे YouTube  चैनल को Subscribe  जरूर करें)

  वाहन चालक की मौत  

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच शटल वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन चालक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज बारिश के दौरान करीब दोपहर 3 बजे सोनप्रयाग शटल पुल से एक किमी की दूरी पर सड़क के किनारे खड़े वाहन UK13 TA 0508 पर पहाड़ी की ओर से अचानक पत्थर गिरने से वाहन के अंदर बैठे चालक अनिल बिष्ट उम्र 50 की वाहन में दब जाने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सोनप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची वाहन के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला गया। चालक की वाहन के अंदर दब जाने से मौत हो गई। वाहन पत्थर की चपेट में आने से पूर्णत क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही उस स्थान पर दो अन्य वाहनों के पत्थर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !