ब्रेकिंग- घनसाली सिलेंण्डर लेकर आ ही गाड़ी में हुआ धमाका! जानिए पूरी खबर


शैलेन्द्र सिंह रावत/टिहरी। उत्तराखंड में श्रीनगर-टिहरी मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कांडीखाल के समीप गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलिंडर हवा में उड़कर ब्लास्ट हो रहे थे। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के टिहरी में रसोई गैस के सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में भीषण आग लग गई. आग लगने की ये घटना टिहरी जिले के कांडीखाल मगरों के पास हुई. सिलेंडर के ट्रक में लगी आग से 288 सिलेंडर में से कई सिलेंडर फट गए. धमाकों की आवाज के साथ गैस सिलेंडर दूर-दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाने के लिए काफी प्रयास किए गए।

देखिए पूरा विडियो-

लेकिन आग इतनी भीषण थी कि लोग इसे नहीं बुझा पाए. गैस सिलेंडर से भरा पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया. देखते ही देखते ट्रक जलकर खाक होग गया. बड़ी मुश्किल से ट्रक में बैठे ड्राइवर और परिचालक ने अपनी जान बचाई है. बताया जा रहा है कि यह ट्रक रसोई गैस सिलेंडर लेकर घनसाली की तरफ जा रहा था।

झपालीखाल गांव के वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ट्रक गैस सिलिंडर लेकर श्रीनगर से घनसाली की ओर आ रहा था। कांडीखाल के समीप गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक में सिर्फ चालक था उसने भागकर जान बचाई।

ट्रक में आग लगने से टिहरी-श्रीनगर कांडीखाल के पास बंद है। बताया ब्लास्टिंग से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। इधर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भी सूचना देने पर हाइवे खोलने की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक में आग लगने की कुछ देर बाद बारिश होने से आग बुझ गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !