उत्तराखंड : शरारती तत्वों ने वायरल कर दिया डीएम का फर्जी आदेश, स्कूलों की कर दी छुट्टी

डीएम का फर्जी आदेशडीएम का फर्जी आदेश

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में शरारती तत्वों का अजीबोगरीब कारनामा देखने को मिला है, यहां शरारती तत्वों ने खराब मौसम के चलते डीएम का फर्जी आदेश बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जिस कारण आज जिले में कई स्कूलों की छुट्टी हो गयी तो कहीं अभिभावकों ने इस फर्जी आदेश को सही मानते हुए आज अपने बच्चों को स्कूल भेजा ही नही।

डीएम का फर्जी आदेश खंडन

हालांकि आज पुलिस ने डीएम का फर्जी आदेश का अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खंडन किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, करीब आज सुबह 9 बजे पुलिस ने इसका खंडन किया लोगों का कहना है कि अगर देर रात ही प्रशासन इसका खंडन कर देता तो कुछ फायदा होता।

फोटो- खण्डन के बाद लोगों की आ रही प्रतिक्रियाऐं
फोटो- खण्डन के बाद लोगों की आ रही प्रतिक्रियाऐं

यह भी पढ़ें: उफनती नदी में भरभरा कर गिर गया मकान | देखिये वीडियो

पुलिस करेगी कार्यवाही

पिथौरागढ़ पुलिस का कहना है कि कतिपय लोगों द्वारा जिलाधिकारी द्वारा निर्गत आदेश पर छेड़छाड़ करके दिनांक 12-07-2023 को जनपद में भारी बारिश की संभावना के तहत अवकाश की घोषणा को प्रसारित किया गया है। जो बिल्कुल असत्य है। गलत व भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गंगोत्री हाईवे में गंगनानी के पास टूटी पहाड़ी, तीन वाहन दबे, चार की मौत

पुलिस ने आम जनमानस से अपील है कि सोशल मीडिया पर ऐसे भ्रामक सूचना प्रसारित न करें । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !