Tehri : टिहरी की बेटी अनीता ने उत्तीर्ण की एक साथ तीन सरकारी नौकरियों की परीक्षाएं…

टिहरी की बेटी अनिता चौहानफोटो- टिहरी की होनहार बेटी अनिता चौहान

टिहरी। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा बीते दिनों घोषित किए गए पटवारी/ लेखपाल भर्ती परीक्षा के परिणामों में जहां राज्य के कई युवाओं ने सफलता हासिल की। वहीं इन्हीं के बीच Tehri टिहरी की बेटी अनिता चौहान भी हैं जिन्होंने अपनी मेहनत एवं लगन से एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 सरकारी नौकरी की परीक्षाएं उत्तीर्ण की है। 

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड : शरारती तत्वों ने वायरल कर दिया डीएम का फर्जी आदेश, स्कूलों की कर दी छुट्टी

Tehri की बेटी अनीता चौहान

जी हां हम बात कर रहे हैं मूल रूप से उत्तराखंड के Tehri गढ़वाल जिले के चंबा ब्लॉक के गजा निवासी अनीता चौहान की जिन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा के साथ ही फॉरेस्ट गार्ड तथा कनिष्ठ सहायक की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।

ये भी पढ़ें: टिहरी जिले में हर गांव से तीन-तीन गरीब लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ

पिता चलाते हैं गाड़ी

बता दें कि अनीता के पिता राजेंद्र चौहान जहां गाड़ी चलाने का कार्य करते हैं वही उनकी माता एक कुशल गृहिणी हैं। बताते चलें कि अनीता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जीआईसी इंटर कॉलेज गजा Tehri Garhwal से तथा इसके पश्चात श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की है।

8 से 9 घंटे करती हैं पढ़ाई

अनीता बताती हैं कि वह एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके माता-पिता ने काफी संघर्ष करके उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है उनकी माता ने पशुपालन करके उन्हें कोचिंग के लिए देहरादून भेजा। अनीता बताती हैं कि वह प्रतिदिन 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थी। 

अनीता का कहना है कि उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। देवभूमि दर्शन के माध्यम से अनीता ने युवाओं के लिए संदेश दिया है कि यदि आप मेहनत करने के बाद भी असफल होते हैं तो बिल्कुल भी हौसला ना खोए आप अपनी मेहनत जारी रखें एक दिन आप जरूर सफल होंगे। 

वाकई हमारे पहाड़ की ऐसी बेटियां अन्य युवाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा स्रोत हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 3 सरकारी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर ना सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया बल्कि पूरे जिले का मान भी बढ़ाया है। अनीता अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं जिन्होंने हर कदम कदम पर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सहयोग दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !