रुद्रप्रयाग : शहर में जलभराव का दोषी ठहरा व्यापारी ने कर दी गरीब ठेली व्यापारी की पिटाई! देखिये वीडियो

रुद्रप्रयागव्यापारी ने कर दी गरीब ठेली व्यापारी की पिटाई

रुद्रप्रयाग। पूरे प्रदेश भारी बारिश के चलते अफरातफरी का माहौल है, भारी बारिश से जहां सड़के पानी से लबालब भरी हुई हैं वहीं कई लोगों के घरों दुकानों ओर गोदामों तक में पानी बैठ रहा है, ऐसे में रुद्रप्रयाग में एक वीडियो सामने आया है जलभराव की गाज एक गरीब व्यापारी पर गिरी है, आरोप है कि शहर के एक व्यापारी ने एक ठेली संचालक की पिटाई कर दी। पहले आप इस वीडियो को देखिये- 

रूद्रप्रयाग जलभराव पर गरीब व्यापारी की पिटाई का आरोप

रूद्रप्रयाग जलभराव पर महाभारत

दरअसल रुद्रप्रयाग बोरा अस्पताल के नीचे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में जलभराव हो गया।

स्थानीय व्यापारी प्रदीप चौधरी ने इस जलभराव का कारण उस स्थान पर ठेली चलाने वाले एक व्यापारी को माना, इसी बीच दोनों में तीखी बहस हो गयी, आरोप है कि बहस के दौरान व्यापारी प्रदीप चौधरी ने अपना आपा खो दिया और गरीब ठेली संचालक रंजीत सिंह को भद्दी भद्दी गाली देने के साथ ही उसकी पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें: टिहरी की बेटी अनीता ने उत्तीर्ण की एक साथ तीन सरकारी नौकरियों की परीक्षाएं…

रुद्रप्रयाग क्या बोला ठेली संचालक

रुद्रप्रयाग। पीड़ित ठेली व्यापारी रंजीत सिंह का कहना है कि भारी बारिश के कारण शहर में हो रहे जलभराव में मेरा का कसूर है, चौधरी जी ने इसका मुझे कसूरवार ठहराकर मुझे भद्दी भद्दी गाली दी और मुझे डंडे से बहुत मारा।

रणजीत ने आगे कहा कि चौधरी जी ने जब मुझे पीटने से भी चौधरी जी का जी नही भरा तो थाने में जाकर मेरे खिलाफ शिकायत भी की, हमारी बीते 40 सालों से उक्त स्थान पर ठेली में व्यवसाय चलता है, अगर मेरी वहां पर ठेली नही होती तो क्या शहर में जलभराव नही होता।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड : शरारती तत्वों ने वायरल कर दिया डीएम का फर्जी आदेश, स्कूलों की कर दी छुट्टी

रुद्रप्रयाग : वकील है घटना का मास्टरमांइड- चौधरी

रुद्रप्रयाग। वहीं ठेली व्यापारी की पिटाई करने वाले व्यापारी प्रदीप चौधरी का कहना है कि उक्त ठेली व्यापारी के कारण उनकी दुकान व गोदाम में पानी घुस रहा है, इस सम्बंध में कई बार ठेली वाले को मैंने बोला लेकिन वो फिर वहां पर ठेली लगा रहा था।

मैंने किसी की पिटाई नही की बल्कि मेरे साथ ही उल्टी मारपीट की गई, इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड एक वकील है जिसने ये पूरी साजिश रची है, उक्त वकील की शिकायत करने कल माननीय जिला जज के न्यायालय में जावउँगा।

वहीं फिलहाल बरसात थम गई है और जलभराव भी कम हो गया है लेकिन उक्त प्रकरण से शहर में व्यापारियों के बीच माहौल जरूर गर्म हो गया है साथ ही एक गरीब व्यापारी की रोजी रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !