उफनती नदी में भरभरा कर गिर गया मकान | देखिये वीडियो

उफनती नदीउफनती नदी में भरभरा कर गिर गया मकान

भगवान सिंह/पौड़ी। उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत की बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक तबाही मचा रखी है। पहाड़ों में भूस्खलन से कई हाईवे और मार्ग या तो बंद हैं या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

जबकि मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़े जलस्तर के कारण नदियों ने रौद्र रूप ले लिया है। प्रदेश में अलग अलग जगहों पर उफनती नदी में भूस्खलन से मकान ढहते हुए नजर आये।

देखें वीडियो: पौड़ी जिले में उफनती नदी में टूटकर समा गया मकान

बारिश के कारण पहाड़ी इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. पौड़ी जिले में भी तबाही का मंजर नजर आ रहा है।पौड़ी के सतपुली के पास बारिश के कारण सतपुली दुधारखाल मोटर मार्ग तबाह हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गांव को जोड़ने वाली इस सड़क का बहुत बड़ा हिस्सा पहाड़ी से भारी भरकम आए मलबे में जमींदोज हो गया।

ये भी पढ़ें: Audio Viral: देवाल ब्लाक प्रमुख पर सीएम कार्यक्रम के नाम पर वसूली का आरोप! मुकदमा दर्ज

उफनती नदी के डरावने विडियोज

रुद्रप्रयाग में जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे पीड़ा धनपुर के ग्रामीण

पहाड़ी खिसकने का खौफनाक मंजर स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल पर कैद किया, जो की अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोक निर्माण विभाग सतपुली के अधिसासी अभियंता प्रेम सिंह बिष्ट के मुताबिक सड़क का 90 मीटर हिस्सा टूट चुका है।

पिथोरागढ़ में देखते ही देखते काली नदी में समाया मकान

VIDEO: पिथोरागढ़ में देखते ही देखते काली नदी में समाया मकान

पिथौरागढ। जनपद के धारचुला क्षेत्र में काली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से एक मकान नदी में समा गया। गनीमत रही कि नदी में जलस्तर बढ़ने की शुरूआत में ही घर खाली करा दिया गया था। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। आसपास के अन्य घरों के अलावा नदी किनारों पर लोगों को सचेत कर दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !