टिहरी: 9 दिवसीय कुंजापुरी मेले का आगाज, CM धामी ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ



नरेंद्रनगर टिहरी – शारदीय नवरात्र के अवसर पर नरेंद्रनगर में नौ दिवसीय कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का भव्य आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा शानदार मार्च पास्ट निकाला गया, साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक झांकियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के 50 वर्ष पूरे होने पर नरेंद्रनगर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और स्थानीय संस्कृति व पर्यटन को नई पहचान दे रहा है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *