बड़ी खबर: टिहरी में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, पहाड़ से टकराई बस, बाल-बाल बचीं सवारियां! बड़ा हादसा टला,बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित!


टिहरी: टिहरी में बुधवार सुबह करीब 11:10 बजे बौराड़ी से हरिद्वार जा रही एक बस बुडोगी से आगे भोनाबागी से पहले बटखेम मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि बस का अगला दायां टायर अचानक जाम हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सीधे सामने पहाड़ से जा टकराई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टायर को एक्सल से जोड़ने वाली रॉड टूटने के कारण यह तकनीकी खराबी आई। स्थानीय स्तर पर यह भी जानकारी सामने आई है कि संबंधित हिस्से में हाल ही में वेल्डिंग करवाई गई थी। हालांकि, इन तकनीकी कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

सभी यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

राहत की सबसे बड़ी खबर यह है कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस पहाड़ से टकराने के कारण सड़क से नीचे खाई में जाने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

फिटनेस व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन वाहनों की तकनीकी जांच और फिटनेस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर यात्रियों की जिंदगी से जुड़े वाहनों की नियमित जांच कितनी गंभीरता से हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !