उत्तरकाशी के पंवाणी गांव में आग का तांडव, 30 से 35 परिवारों को भारी नुकसान, गैस सिलेंडर फटने से विकराल हुई आग


उत्तरकाशी: पुरोला विधानसभा में मोरी विकासखंड के ग्राम पंचायत पंवाणी से आगजनी की बेहद दुखद खबर सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।

गैस सिलेंडर फटने से विकराल हुई आग

घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग ने और अधिक विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

देखिए पूरा वीडियो

30 से 35 परिवारों को भारी क्षति

बताया जा रहा है कि अग्निकांड में करीब 30 से 35 परिवारों को भारी क्षति पहुंची है। कई परिवारों के घर, अनाज, कपड़े और घरेलू सामान जलकर राख हो गया है।

प्रशासन की टीम रवाना

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक ने तत्काल जिला प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम राहत एवं बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल रवाना हो गई है।

फिलहाल आग से हुए नुकसान और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !