घनसाली में होगा ज्ञान का महाकुंभ : संविधान दिवस पर कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों की होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, जीतने पर मिलेगा नकद पुरस्कार


घनसाली (टिहरी गढ़वाल) : संविधान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विकासखंड भिलंगना मुख्यालय घनसाली में 26 नवंबर 2026, गुरुवार को भव्य संविधान दिवस समारोह एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर जन विकास समिति घनसाली द्वारा किया जा रहा है।

समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता और समझ विकसित करना, साथ ही उनकी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना है।

इसको लेकर उप शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) विकासखंड भिलंगना ने 16 नवंबर 2026 को पत्र जारी कर विकासखंड के समस्त राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।

कब और कहां होगा कार्यक्रम?

  • दिनांक : 26 नवंबर 2026, गुरुवार
  • समय : प्रातः 09:00 बजे से
  • स्थान : ब्लॉक मुख्यालय भिलंगना, घनसाली
  • आयोजक : अंबेडकर जन विकास समिति, घनसाली

तीन स्तरों पर होगी प्रतियोगिता

1. प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक)

  • कुल प्रश्न – 30
  • विषय – बाबा साहब का जीवन परिचय एवं बचपन की शिक्षा

2. जूनियर स्तर (कक्षा 6 से 8 तक)

  • कुल प्रश्न – 40
  • विषय – बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवनी
  • उप विषय – जीवन परिचय, प्रारंभिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, संविधान निर्माण में योगदान, शैक्षिक दर्शन

3. माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 से 12 तक)

  • कुल प्रश्न – 50
  • विषय – भारतीय संविधान
  • उप विषय – प्रस्तावना, संघ राज्य क्षेत्र, नागरिकता, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व, मौलिक कर्तव्य, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति, भारतीय संसद, आपातकालीन प्रावधान, राज्य विधान मंडल, न्यायपालिका

इतने मिलेंगे पुरस्कार

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (सभी वर्गों हेतु समान) में –

  • प्रथम पुरस्कार – ₹2,500 नकद + प्रशस्ति पत्र एवं मेडल
  • द्वितीय पुरस्कार – ₹2,000 नकद + प्रशस्ति पत्र एवं मेडल
  • तृतीय पुरस्कार – ₹1,500 नकद + प्रशस्ति पत्र एवं मेडल

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के साथ आए मार्गदर्शक शिक्षकों को भी उनके समर्पित प्रयासों, सक्रियता, योगदान और मार्गदर्शन के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

समिति ने समस्त अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। साथ ही कार्यक्रम की सफलता हेतु आर्थिक सहयोग एवं सहभागिता की विनम्र अपील भी की है।

संपर्क सूत्र – 9758866929, 9756008108, 9068303701


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !