घनसाली, टिहरी गढ़वाल। भिलंगना ब्लॉक के जाख नैलचामी गांव में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा तोहफा। जगदी क्रिकेट क्लब, जाख नैलचामी द्वारा आयोजित ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-01 का भव्य शुभारंभ कल 12 अक्टूबर 2026 से होने जा रहा है।
टूर्नामेंट पूरी तरह से ग्रामीण प्रतिभाओं को समर्पित है। आयोजकों का कहना है कि घनसाली क्षेत्र के युवाओं को मंच देना और उन्हें नशे से दूर खेल से जोड़ना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।
कल सुबह 10:30 बजे होगा भव्य उद्घाटन
टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन समारोह कल 12 अक्टूबर, सोमवार को प्रातः 10:30 बजे खेल मैदान जाख नैलचामी में होगा। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख भिलंगना एवं ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कण्डारी और प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा नेता दर्शन लाल के द्वारा किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम मुयालगांव से ज़ाख गांव तक एक रैली की जाएगी, आयोजकों ने सभी से रैली में शामिल होने का नि

इस टूर्नामेंट में क्या है खास इनाम?
1. आकर्षक ईनाम:
- प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000 + ट्रॉफी
- द्वितीय पुरस्कार: ₹51,000 + ट्रॉफी
- मैन ऑफ द टूर्नामेंट: ₹2,100
- मैन ऑफ द मैच: ₹501
2. पहली 20 टीमों को तोहफा: सबसे बड़ी खास बात यह है कि पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाली 20 टीमों को ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी और समाजसेवी दर्शन लाल की ओर से पूरी क्रिकेट किट गिफ्ट में दी जाएगी।
टूर्नामेंट के अहम नियम
ग्रामीण स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोजकों ने सख्त नियम बनाए हैं:
- एक टीम में सिर्फ एक ही गांव के खिलाड़ी मान्य होंगे।
- एक गांव से अधिकतम 15 खिलाड़ी ही खेल सकेंगे।
- सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
- सभी मैच डे-नाइट टेनिस बॉल से खेले जाएंगे।
लोकगायिका सीमा बढ़ाएंगी शोभा
टूर्नामेंट के शुभारंभ में लोकगायिका सीमा पंगरीयाण के सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, पहला मैच जगदी क्रिकेट क्लब जाख Vs नैलचामेश्वर क्रिकेट क्लब शिवपुरी के बीच होगा।
एंट्री फीस मात्र ₹6100
इतने बड़े इनाम वाले टूर्नामेंट की एंट्री फीस मात्र ₹6,100 रखी गई है। पंजीकरण जारी है।
पंजीकरण के लिए संपर्क करें:
सुनील रावत – 7465079383, हनुमंत असवाल – 9599248965, सचिन बिष्ट – 7253939606
आयोजन समिति ने क्षेत्र की सभी टीमों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

