नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को 6 राज्यों के राज्यपालों में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा उत्तराखंड और सिक्किम को लेकर है, जहां नए चेहरों को मौका दिया गया है।
राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश के मुताबिक मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व सांसद ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की जगह लेंगे। बिसेन भाजपा के अनुभवी नेता और आदिवासी चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं।
वहीं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और दलित चेहरे दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाया गया है। गौतम पूर्व राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और संगठन में लंबा अनुभव रखते हैं। वे सिक्किम में ओम प्रकाश माथुर की जगह लेंगे। गौतम की नियुक्ति को 2027 के यूपी चुनाव और दलित समीकरण से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
अन्य नियुक्तियां –
- तमिलनाडु: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को पूर्णकालिक राज्यपाल बनाया गया
- केरलम: ओम प्रकाश माथुर (अभी तक सिक्किम के राज्यपाल) को केरलम भेजा गया
- ओडिशा: झारखंड के नेता ब्रज मोहन राम को नई जिम्मेदारी
- कर्नाटक: पूर्व सांसद सुधा यादव को राज्यपाल बनाया गया
राष्ट्रपति भवन ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नियुक्तियां कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।
#UttarakhandGovernor #DhalSinghBisen #DushyantGautam #GovernorChange #UttarakhandNews #PahadiKhabarnama

