हादसा अपडेट : रुद्रप्रयाग निवासी चालक समेत 3 लोगों अभी भी लापता| रोका गया सर्च अभियान

sdrf rescue operationफोटोः हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाते SDRF के जवान

ऋषिकेश। रविवार सुबह केदारनाथ दर्शन के बाद सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहे मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 11 लोगों में 6 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 5 घायलों का रेस्क्यू कर लिया गया, ओर उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं अत्यधिक बारिश के बाद बढ़ रहे जलस्तर के कारण आज सर्च अभियान रोक दिया गया है, कल सुबह से दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।

सुबह करीब 3 बजे श्रीनगर ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग में मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच ये मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद SDRF व पुलिस ने घटनास्थल पर पहुचे रेस्क्यू अभियान चलाया व 5 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं 6 लापता में से 3 मृतकों के शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं।

सर्च अभियान के दौरान बरामद मृतक

1- रवि पुत्र कोरमा राव निवासी बोधन राजन मंडलम विजयनगर आंध्र प्रदेश उम्र 35 वर्ष।
2- सौरभ पुत्र अज्ञात निवासी शिवपुरा बिहार 25 वर्ष।
3- अभिजीत पुत्र पुत्र देवकराम निवासी मौजपुर शाहदरा दिल्ली उम्र 25 वर्ष।

रुद्रप्रयाग निवासी चालक समेत 3 लापता

वहीं अभी भी रुद्रप्रयाग निवासी वाहन चालक समेत तीन लोग लापता हैं, जिसके लिए SDRF व पुलिस ने आज दिन भर सर्च अभियान चलाया, खराब मौसम व नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अभी सर्चिंग ऑपरेशन को रोक दिया गया है, कल प्रातः पुनः घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया जाएगा।

लापता यात्रियों के नाम पते

1- अंकित सिंह राणा पुत्र मंगल सिंह राणा निवासी ग्राम बड़ासू फाटा पाटा उखीमठ रुद्रप्रयाग ,चालक।
2- अतुल पुत्र पुत्र विनोद निवासी सरना जिला शिवपुरा बिहार उम्र 24 वर्ष।
3- अक्षय पुत्र मनोज निवासी वरविद्या दर्शनी जिला शिवपुरा बिहार उम्र 28 वर्ष।

रेस्क्यू अभियान में लगी टीमें:

हादसे में बाद सर्च व रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से निरीक्षक कविंद्र सजवाण हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, किशोर कुमार, मातवर सिंह, नितेश, चंदन,मनमोहन, अमित व SDRF पोस्ट बयासी से एसआई नीरज चौहान
संतोष, मुकेश, मनोज,भूपेंद्र, विनय, रविन्द्र आदि सम्मलित हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !