Chardham yatra: यात्रा मार्ग पर रात 8 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी आवाजाही, बारिश के चलते लिया निर्णय

Chardham YatraChardham Yatra

देहरादून। बरसाती सीजन में सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रात आठ से सुबह पांच बजे तक प्रदेश में मौजूद सभी Chardham Yatra मार्ग ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी है।

अब इन मार्ग पर रात 8 से सुबह 5 बजे तक मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही हो सकेंगी।

बरसात के हाईवे व संपर्क मार्गां पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने से के चलते हाईवे व संपर्क मोटर मार्ग पर अब सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही वाहनों का संचालन होगा।

रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि बीते शनिवार को रात आठ बजे सोनप्रयाग से एक यात्री वाहन ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ था जो गूलर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन को रात को जाने की अनुमति कैसे और किस स्तर पर मिली, इसके बारे में सभी बैरियर प्वाइंट से जानकारी मांगी गई है।

वहीं उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित मुख्य मोटर मार्गों पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !