देहरादून ब्रेकिंग: मोती बाजार के देवकी कॉम्प्लेक्स में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
राजधानी देहरादून के व्यस्ततम मोती बाजार में सोमवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में एक फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे कॉम्प्लेक्स में धुआं फैल गया।

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार और ग्राहक अपनी-अपनी दुकानें छोड़कर बाहर निकल आए।
सूचना पर दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। फर्नीचर में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे आसपास की दुकानों में भी खतरा बना हुआ है।
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही नुकसान का आकलन हो सका है। दमकल विभाग आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास कर रहा है।

