कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान से घनसाली के सीमांत क्षेत्र घुत्तू में भी उबाल, विरोध में मंत्री का किया पुतला दहन


घनसाली:- मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल द्वारा विधानसभा में अपने संबोधन के समय पहाड़ियों को गाली एवं पहाड़ियों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने के विरोध में आज घनसाली के सीमांत क्षेत्र भिलंग पट्टी के मुख्य बाजार घुत्तू में युवाओं द्वारा मिलकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता नित्यानंद कोठियाल द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार लगातार मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ एवं पहाड़ियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है लगातार पहाड़ विरोधी बयान बाजी की जा रही है विधानसभा में जब प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ियों के खिलाफ बोला गया तब भी विधानसभा के सभी वह सदस्य जो मूक दर्शक बने रहे। चाहे वह सत्ता पक्ष से हो या विपक्ष से उन सभी को शर्म आनी चाहिए। आज वक्त है हम सबको दलगत राजनीति से परे होकर पहाड़ के लिए एकजुट होने का।

उन्होंने कहा कि सरकार से भी निवेदन हे कि एसे पहाड़ विरोधी मानसिकता के लोगों को पहाड़ी राज्य की कैबिनेट से तुरंत बाहर का रास्ता दिखाने का काम करे। क्या यही दिन देखने के लिए हमारे बुजुर्गों ने हमारे पूर्वजों ने लाठियां खाई अपने प्राणों की आहुति दी और पृथक पहाड़ी राज्य की मांग की। सवाल सभी से है कि आखिर इस मानसिकता के लोग कब तक हमारे ऊपर बैठे रहेंगे और कितनी बेहतर पहाड़ के विकास के लिए नीति तैयार कर पाएंगे।

इस मौके पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत चौहान ,दीपक पैन्यूली , अक्षित रावत ,विपिन तिवारी ,सुमित राणा , कपिल पैन्यूली, रजनीश , सूर्य , पवन , रोहन , गौरव आदि युवा उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !