बड़ी खबर : केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तरसाली के पास टूटी चट्टान! एक वाहन के मलबे की चपेट में आने की आशंका…

kedarnath nh

राजेश नेगी/रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-केदारनाथ हाईवे पर चौकी फाटा क्षेत्रान्तर्गत तरसाली के पास ऊपर पहाड़ी से चट्टान व मलबा गिरने के कारण सड़क मार्ग यातायात हेतु पूरी तरह से बाधित हो गया है। यहाँ पर सड़क का तकरीबन 60 मीटर हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त एवं वाॅशआउट भी हुआ है।वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान तरसाली में भारी चट्टान आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन हेतु अवरुद्ध हो गया है। सूचना है कि मलवे में एक वाहन के चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है।

अब आपको हम आपको मौके का पूरा वीडियो दिखाते हैं जिससे मौके की पूरी स्थिति आपको पता लग जायेगी, वीडियो देखिये…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !