ASP अंथवाल को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, रूद्रप्रयाग के मूल निवासी हैं ASP अंथवाल, ये अधिकारी भी होंगे सम्मानित…


देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर उत्तराखंड के कुछ जाबांज पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक चक्रधर अंथवाल को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। एएसपी चक्रधर अन्थवाल रूद्रप्राग जिले के तरसाली, अगस्त्यमुनि के मूल निवासी हैं और वर्तमान में पुलिस मुख्यालय देहराू में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पद तैनात हैं। ये पुरूष्कार सभी अधिकारियों के राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मिलेगा।

एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर समेत कई और अधिकारी भी होंगे सम्मानित

वहीं विम्मी सचदेवा रमन पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय व कार्मिक, नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, योगेश चंद पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय, भूपेंद्र सिंह भंडारी पुलिस उपाधीक्षक ऊधमसिंहनगर और रविंद्र कुमार वर्मा उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस देहरादून को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। वहीं गिरीश सिंह बिष्ट अग्निशमन अधिकारी ऊधमसिंहनगर व दिनेश चंद्र भट्ट फायर सर्विस चालक देहरादून को सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक दिया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

अन्थवाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक पर खुशी की वयक्त

एएसपी चक्रधर अन्थवाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर रूद्रप्रयाग जिले में के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने खुशी व्यक्त की है, रूद्रप्रयाग व्यापार मंण्डल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अन्थवाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलना पूरे जिले के लोगों के लिए गौरव की बात है।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !