दुःखद: गौरीकुंड में फिर भूस्खलन से बड़ा हादसा, 3 बच्चे दबे, 2 की मौत

Gaurikund

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुण्ड से एक बार फिर बड़ी दुःखद खबर है, गौरीकुंड में भूस्खलन की चपेट में आने से 3 बच्चे मलवे में दब गए, इस दुर्घटना में 2 बच्चों की मौत हो गयी है जबकि 1 बच्चा घायल है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े: परिवार रहता था देहरादून, रूद्रप्रयाग मुख्य बाजार के घर में हो गयी चोरी, पुलिस ने तीन चोर किए गिरफ्तार

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि गौरीकुंड गांव में हेलीपैड से आगे गांव के नीचे एक नेपाली परिवार के ऊपर के खेत से आए मालवा की चपेट में आने के कारण तीन बच्चों के दबाने की सूचना प्राप्त हुई थी राहत बचाव टीम मौके पर पहुंचकर एक बच्ची को सकुशल तथा दो अन्य बच्चों को   चिकित्सालय गौरीकुंड पहुंचाया गया है।

Video गौरीकुंड में फिर भूस्खलन से बड़ा हादसा | तीन बच्चे मलवे में दबे | दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

यह भी पढ़े: देहरादून से उत्तरकाशी जा रही कार 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत, 1 घायल…

उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन ही बच्चों के दबने की सूचना थी जिसमें बड़ी लड़की स्वीटी 8 वर्ष छोटी लड़की पिंकी 5 वर्ष तथा एक छोटा बच्चा जो मालवे में दबे थे उनको अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमें से स्वीटी ठीक है जिसका उपचार किया गया है जबकि दो अन्य बच्चों को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों का पिता सत्यराज अपने गांव नेपाल जा रखा है। जबकि माता जानकी बच्चों के साथ ही डेरे में सो रही थी। जानकी मलवे आने के बाद डेरे से बाहर सकुशल निकल आई थी जबकि बच्चे मलबे में दबे रह गए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !