घनसाली:- नागेश्वर सौड़ में त्रिदिवसीय बसंत पंचमी मेले का ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता व नगर पंचायत घनसाली के नव निर्वाचित अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ


टिहरी/घनसाली:- टिहरी जनपद के बालगंगा घाटी स्थित नागेश्वर सौड़ में तीन दिवसीय आरगढ़-गोनगढ़ बसंत पंचमी पर्यटन विकास मेले का आयोजन किया जा रहा है।

रविवार को भिलंगना ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता व नगर पंचायत घनसाली के नव निर्वाचित अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
वहीं कार्यक्रम में लोक गायक अर्जुन सेमल्यार व आशा अग्रवाल के गीतों पर दर्शन खूब झूमे। वहीं लोक कलाकार लक्ष्मण आर्य व कविता सहित स्थानीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे नगर पंचायत घनसाली के अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि आनंद बिष्ट ने कहा कि मेले हमारी संस्कृतिक धरोहर है इन्हे जीवांत रखने का फर्ज भी हमारा है वहीं उन्होंने मेले समिति की तमाम मांगों को हल करने की बात कही है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख नीलम बिष्ट, मेला संयोजक रामकुमार कठैत, उपाध्यक्ष नरेन्द्र नेगी, सूरज बिष्ट, पूरब सिंह पंवार, कविता तिवाड़ी, चंद्रमोहन नौटियाल, चंद्रमोहन बिष्ट, गंगा प्रसाद नौटियाल, डॉ वीरेन्द्र राणा, सोहन नेगी , जितेंद्र कठैत, करण घणाता, शिवेंद्र रतूड़ी, दिनेश भजनियाल, प्रशांत जोशी, राजेन्द्र परमार, पूरण परमार, लखन भंडारी, गीता टम्टा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !