उत्तरकाशी, 1 नवंबर। उत्तरकाशी जिले के केदारताल क्षेत्र में लापता 7 ट्रैकर्स और एक गाइड की तलाश में रविवार को भी SDRF का सर्च अभियान जारी रहा। खराब मौसम और अत्यधिक बर्फबारी के कारण सर्च ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से लापता लोगों की तलाश के लिए क्षेत्र की दो बार हवाई रेकी की गई, लेकिन लापता लोगों या उनके टेंट का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला।

SDRF की टीम लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए है। SDRF की एक अतिरिक्त माउंटेनियरिंग टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम और परिस्थितियां अनुकूल होने पर सर्च अभियान को और तेज किया जाएगा।
गौरतलब है कि केदारताल ट्रैक समुद्र तल से लगभग 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित एक कठिन ट्रैक है, जहां मौसम तेजी से बदलता है।

