ऊखीमठ मुख्य बाजार में सड़ा मांस बेचने का आरोप, कीड़े लगे मीट से लोगों में आक्रोश – व्यापार मंडल ने दुकान सीज करने की मांग की


ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग, 1 नवंबर। केदारघाटी के मुख्य बाजार ऊखीमठ से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बाजार में एक मांस विक्रेता द्वारा सड़ा-गला और कीड़े लगा बकरे का मांस बेचा जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल में भारी आक्रोश है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक नगरी की पवित्रता और लोगों की सेहत से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। सड़े मांस के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा
मामले को लेकर व्यापार मंडल ऊखीमठ ने कड़ा रुख अपनाया है। व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग और खाद्य सुरक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपकर दोषी दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और दुकान को तुरंत सीज करने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार की दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

फूड सेफ्टी विभाग से कार्रवाई की मांग
लोगों ने रुद्रप्रयाग खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच करने की मांग की है। मांग है कि बाजार की सभी मीट की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

डिस्क्लेमर: यह खबर स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल द्वारा लगाए गए आरोपों / सोशल मीडिया पर वायरल शिकायत के आधार पर है। पोर्टल किसी भी पक्ष की पुष्टि नहीं करता, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !