अगस्त्यमुनि में भीषण हादसा: बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार तीन युवक घायल – दो की हालत गंभीर


अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग, 31 अक्टूबर। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगस्त्यमुनि के पास शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सौड़ी-बेड़ूबगड़ के बीच एक मोड़ पर तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मोड़ पर बस चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अगस्त्यमुनि अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों की पहचान
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है –

  1. हैप्पी बिष्ट (22 वर्ष) – निवासी ग्राम बरम्वाड़ी
  2. विवेक भंडारी – निवासी ग्राम परकण्डी
  3. प्रदीप भंडारी – निवासी ग्राम परकण्डी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेकिंग के खतरों को उजागर कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !