टिहरी: घर पर गिरा मलवा, भाई-बहिन की दर्दनाक मौत

tehri

टिहरी। टिहरी गढ़वाल के सकलाना पट्टी से दुखद खबर है, जहां एक घर में मलवा गिर गया, जिसमें दबकर भाई-बहिन की दर्दनाक मौत हो गयी, सकलाना पट्टी के मरोड़ा पुल में मलवा आने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमेंभाई-बहिन दब गये है। सूचना पर पोस्ट सहस्रधारा से एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

यह भी पढेंः गौरीकुण्ड आपदा में लापता लोगों की संख्या बढ़कर हुई 23, देखिए ये लोग हैं लापता..

देखिये वीडियो खबर: मलवे में बढ़ने से भाई बहिन की मौत

उक्त घटना में तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में रात्रि में हुई बारिश से प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूट गई जिसमें उनके दो बच्चे दब गए। राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा, पुलिस चौकी सत्यो द्वारा बच्चों को मलबे से निकालाकर दोनों बच्चों को पीएचसी सत्यो पहुँचाया गया, जिन्हें डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढेंः गौरीकुंड आपदा में कितने लोग हुए हताहत किसी को नही पता- मनोज रावत

मृतकों का विवरण-

1- कुमारी स्नेहा पुत्री प्रवीण दास उम्र 12 वर्ष

2- रणवीर पुत्र प्रवीण दास उम्र 10 वर्ष मृतक


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !