गौरीकुण्ड आपदा में लापता लोगों की संख्या बढ़कर हुई 23, देखिए ये लोग हैं लापता..

गौरीकुण्ड आपदा

रूद्रप्रयाग। गौरीकुण्ड़ आपदा में लापता लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लापता लोगों की संख्या 13 से बढ़ते बढ़ते अबतक 23 पहुच चुकी है, जबकि रेस्क्यू टीम ने 3 शवों को भी बरामद कर लिया है, और अब रेस्क्यू टीमें 20 लापता लोगों की खोजबीन में लगी हुई हैं, वहीं आज प्रदेश के मुख्यमंत्री का आपदा क्षेत्र गौरीकुण्ड का प्रस्तावित भी रद्द हो गयी लेकिन आज आपदा सचिव रंजीत कुमार सिंन्हा, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांण्डेय व केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने गौरीकुण्ड आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया व रेस्क्यू और सर्च अभियान का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- गौरीकुंड में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का जेसीबी | अतिक्रमण कर बने ढाबे तोड़े

गौरीकुण्ड आपदा में लापता लोगों की बढ़ी संख्या

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड आपदा भू-स्खलन से लापता/ मृत व्यक्तियों की संख्या 23 हो गई है, उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यक्तियों द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर लापता लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है, लापता व्यक्तियों में नेपाल मूल के 17 लोग, जनपद रुद्रप्रयाग के 4 अन्य राज्य के 2 कुल संख्या 23 लोग है, जिसमें से जो 03 लोगों के शव बरामद हुए हैं पहले जारी सूची में इनके नाम शामिल नहीं थे, मृतकों के परिजनों द्वारा की गई शिनाख्त के अनुसार तीनों व्यक्ति नेपाल मूल के हैं जिनमें देवी बहादुर, टेक बहादुर व प्रकाश टम्टा शामिल हैं, बाकी जो 20 लोग अभी भी लापता हैं उनकी खोजबीन जारी है।

लापता लोगोें की सूची –

1- आशु उम्र 23 साल निवासी जलई।

2- प्रियांशु चमोला S/O कमलेश चमोला 18 साल निवासी तिलवाड़ा।

3- रणबीर सिंह 28 साल निवासी बस्टी।

4- अमर बोहरा S/O मान बहादुर बोहरा निवासी नेपाल।

5- अनिता बोहरा W/O अमर बोहरा 26 साल निवासी नेपाल।

6- राधिका बोहरा D/O अमर बोहरा 14 साल निवासी नेपाल।

7- पिंकी बोहरा D/O अमर बोहरा 8 साल निवासी नेपाल।

8- पृथ्वी बोहरा S/O अमर बोहरा 7 साल निवासी नेपाल।

9- जटिल S/O अमर बोहरा 6 साल निवासी नेपाल।

10- वकील S/O अमर बोहरा 3 साल निवासी नेपाल।

11- विनोद S/O बदन सिंह 26 साल निवासी खानवा भरतपुर।

12- मुलायम S/O जसवंत सिंह 25 साल निवासी नगला बंजारा सहनपुर।

13-सुगाराम S/O जोरा सिंह 45 वर्ष निवासी नेपाल

14- बम बोहरा S/O सतर सिंह बोहरा 31 वर्ष निवासी नेपाल

15- चंद्र कामी S/O लोउडे कामी 26 वर्ष निवासी पेरिया नेपाल

16- धर्मराज S/O मुन बहादुर 56 वर्ष निवासी जुमला नेपाल

17- नीर बहादुर S/O हरि बहादुर रावल 58 वर्ष निवासी नेपाल

18- सुमित्रा देवी W/O नीर बहादुर 52 वर्ष निवासी नेपाल

19- कुमारी निशा D/O नीर बहादुर 20 वर्ष निवासी नेपाल

20- रोहित बिष्ट S/O लक्ष्मन सिंह निवासी उतस्यू चोपड़ा

आपदा क्षेत्र का लिया जायजा

आज आपदा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय व विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत ने गौरीकुंड में भू-स्खलन एवं आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर भू-स्खनल से लापता/मृत हुए व्यक्तियों के सर्च एवं खोजबीन कार्यों का जायजा लिया। भू-स्खलन के कारण लापता हुए लोगों की खोजबीन कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश राहत एवं बचाव कार्य में लगी टीमों को दिए।

Gaurikund-aapda
आपदा क्षेत्र का लिया जायजा

केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भू-स्खलन के कारण लापता एवं मृत व्यक्तियों के सर्च ऑपरेशन एवं खोजबीन कार्यों का सचिव ने जायजा लेते हुए लापता एवं मृत व्यक्तियों के प्रति दु;ख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- गौरीकुंड आपदा में कितने लोग हुए हताहत किसी को नही पता- मनोज रावत

आपदा सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित था किंतु खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का आना संभव नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर दुख प्रकट करते हुए लापता एवं मृत हुए व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा सरकार इस घटना में मृत एवं लापता व्यक्तियों के परिजनों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने सर्च ऑपरेशन एवं खोजबीन कार्यों में लगे आपदा प्रबंधन की टीमों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस घटना से जो लोग लापता हैं उनकी तत्परता से खोजबीन करते हुए उनकी पहचान की जाए ताकि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता राशि उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो लोग असुरक्षित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में हैं उन्हें उस स्थान से शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों के लिए सर्वे के लिए टीम भेजी जाएगी जो इसका आंकलन करते हुए जो भी उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान आयुक्त गढवाल मंडल विनय शंकर पांडेय ने कहा कि भू-स्खलन के कारण जो लोग लापता हैं उनका सर्च रेस्क्यू अभियान चलाते हुए उनकी खोजबीन का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार भू-स्खलन के कारण लापता एवं मृत व्यक्तियों के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मृत व्यक्तियों के शव प्राप्त कर उनकी शिनाख्त हो जाती है तो उनके परिजनों को मानक के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने भी इस आपदा से लापता/मृत व्यक्तियों के प्रति दुःख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आपदाग्रस्त क्षेत्र है तथा आपदा की दृष्टि से बहुत संवेदनशील है। इसके लिए उन्होंने इस क्षेत्र के लिए सरकार से विशेष पैकेज देने की भी मांग की तथा इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी प्रकार की कोई जानमाल की हानि न हो इसके लिए उचित प्रबंधन किया जाए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा स्थानीय लोगों का रोजगार का साधन है तथा जिन लोगों के ढाबे हटाए जा रहे हैं उनका भी विशेष ध्यान रखा जाए।

वहीं जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने भू-स्खलन के कारण लापता एवं मृत व्यक्तियों के लिए किए जा रहे सर्च ऑपरेशन एवं खोजबीन कार्यों में आपदा सचिव को जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में 20 लोग लापता हुए हैं जिनमें तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं तथा बाकी लापता व्यक्तियों का खोजबीन एवं सर्च ऑपरेशन का कार्य एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, वाईएमएफ, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमों द्वारा तत्परता से किया जा रहा है।

इस दौरान पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, विकास खंड ऊखीमठ प्रमुख श्वेता पांडे, पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत, हर्षवर्धनी सुमन, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद थे।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !