बड़ी खबर: रूद्रप्रयाग एसपी ने तीन थानाध्यक्षों सहित चार निरीक्षकों व पॉंच एसआई के किए स्थानांतरण

rudraprayag Sp

राजेश नेगी/रूद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग से बड़ी खबर है, रूद्रप्रयाग में 3 थानों के थानाध्यक्ष, चार निरीक्षकों व पॉंच उपनिरीक्षकों के दायित्वों में एसपी रूद्रप्रयाग ने फेरबदल किया है, थाना अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और कोतवाली सोनप्रयाग के प्रभारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया गया है।

रूद्रप्रयाग एसपी डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद रुद्रप्रयाग के तीन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि निरीक्षक सदानन्द पोखरियाल को प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है। थानाध्यक्ष ऊखीमठ रहे उप निरीक्षक राजीव चौहान अगस्त्यमुनि के नये थानाध्यक्ष होंगे, वहीं अब तक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग के दायित्वों का निर्वहन कर रहे निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी को ऊखीमठ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस कार्यालय की साइबर सैल के प्रभारी रहे निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल को सोनप्रयाग कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय के दायित्वों का निर्वहन कर रहे निरीक्षक योगेन्द्र सिंह गुसाईं को प्रभारी साइबर सैल पुलिस कार्यालय नियुक्त किया गया है। इनके अतिरिक्त उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को कोतवाली रुद्रप्रयाग से थाना गुप्तकाशी, उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट को थाना अगस्त्यमुनि से थाना गुप्तकाशी, पुलिस लाइन में नियुक्त उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान एवं उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को थाना अगस्त्यमुनि पर नियुक्त किया गया है।

Video: गौरीकुुण्ड हादसा- तीन दिन बाद भी लापता हैं 20 लोग

स्थानान्तरित किये गये निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को नवनियुक्ति पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन से अवगत कराये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।


By शैलेन्द्र सिंह रावत

पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल के सम्पादक शैलेन्द्र सिंह रावत है, जो कि बीते 13 सालों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, शैलेन्द्र सिंह रावत ने ईटीवी, न्यूज18 व जैन टीवी में कई वर्षो तक एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाऐं दी, वर्ष 2018 में उनके द्वारा पहाड़ी खबरनामा न्यूज पोर्टल की नीव रखी गयी, जो कि न्यूज पोर्टल के साथ ही Facebook, YouTube, Twitter और Instagram जैसे अन्य डीजीटल प्लेटफार्म पर भी पहाड़ी खबरनामा के नाम से ही उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !