चमियाला के चार बच्चों ने क्वालीफाई किया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम..


घनसाली/ टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के भिलंगना विकासखंड के कैराराम ब्रिलिएंट माइंड्स स्कूल बेलेश्वर के तीन बच्चों ओर अजय भट्ट विद्या मंदिर श्रीकोट के एक बच्चे का सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम निकाला है, खबर मिलने के बाद से बच्चों के अभिभावक ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कैराराम विद्यालय के प्रधानाध्यापक हर्षमणि उनियाल समेत सभी शिक्षक भी बच्चों की अभूतपूर्व सफलता से गदगद हैं वहीं अजय भट्ट विद्या मंदिर में भी खुशी का माहौल है।

आपको बतादें कि कैराराम ब्रिलिएंट माइंड्स स्कूल बेलेश्वर के छात्र दिव्यांशु पुत्र श्री राम सिंह पोखरियाल ग्राम सेंदुल केमरा, अंशिका कैंतुरा पुत्री लक्ष्मण कैंतुरा ग्राम सिल्यारा ओर पूर्व छात्रा अक्षिता पुत्री भावेंद्र कुमार, ग्राम कोट भट्टगांव गोनगढ़ ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल इंट्रेंस एग्जाम क्वालिफाइड किया है,  तीनों छात्रों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन हुआ है। बच्चों का कहना है कि उनकी की सफलता में स्कूल के प्रिंसिपल हर्षमणि उनियाल, शिक्षक  सूर्यमणि उनियाल व स्कूल के समस्त अध्यापकोंगणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी देखरेख और मार्गदर्शन ने बच्चों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद की है।

फोटो: कैराराम ब्रिलिएंट माइंड्स स्कूल बेलेश्वर का भवन

कैराराम स्कूल के प्रधानाचार्य हर्षमणि उनियाल और अध्यापकों ने इन बच्चों की सफलता पर खुशी जताई है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानाचार्य हर्षमणि उनियाल ने कहा कि यह सफलता स्कूल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी हमारे छात्र इसी तरह की सफलता प्राप्त करेंगे। बच्चों के अभिभावकों ने भी अपनी खुशी जताई है और कहा है कि वे अपने बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन को भी धन्यवाद दिया है जिन्होंने उनके बच्चों को इस मुकाम तक पहुँचाने में मदद की है।

अजय भट्ट विद्या मंदिर के अंशुमान भी हुए सफल

वहीं चमियाला के ही अजय भट्ट विद्या मंदिर श्रीकोट के छात्र अंशुमान रतूड़ी पुत्र मुकेश प्रसाद रतूड़ी का भी सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम में क्वालीफाई किया है, जिससे अंशुल के विद्यालय परिवार ओर क्षेत्र में खुशी का माहौल है,अंशुल की माताजी आरती रतूड़ी का कहना है कि उनके बेटे की सफलता के लिए वो विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त विद्यालय परिवार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती हैं एवं विद्यालय परिवार में से सबसे ज्यादा  प्रवीण कुमार जी जो की साइंस के टीचर हैं, उनको मैं उनको श्रेय देना  चाहूंगी। क्योंकि  अंशुमान पर विश्वास और उनकी ही मेहनत थी और अंशुमान पर उनको विश्वास था  ,, उन्होंने बच्चे का काफी उत्साहवर्धन  किया है ।

एक बार फिर से, इन चारों बच्चों और उनके स्कूल को बधाई! हमें उम्मीद है कि वे अपने भविष्य में भी उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे और देश के लिए सैन्य अफसर बन अपना योगदान देंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !