नरेंद्रनगर में 2027-28 से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय, कक्षा 1 से 5 तक होगी पढ़ाई, सीएम धामी के प्रयासों से मिली स्वीकृति


नरेंद्रनगर/टिहरी गढ़वाल। नरेंद्रनगर क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय खोलने को स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षिक सत्र 2027-28 से विद्यालय संचालन शुरू करने की संस्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से मिली है।

85 नए केंद्रीय विद्यालयों में शामिल
भारत सरकार ने दिसंबर 2024 में नागरिक एवं रक्षा क्षेत्रों में 85 नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति दी थी। इसी क्रम में नरेंद्रनगर में भी विद्यालय खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ी। भूमि हस्तांतरण और उपयुक्त अस्थायी भवन उपलब्ध होने के बाद अब अंतिम स्वीकृति मिल गई है।

शुरुआत में कक्षा 1 से 5 तक
प्रारंभ में केंद्रीय विद्यालय नरेंद्रनगर का संचालन कक्षा एक से पांच तक किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन होगा। बाद में छात्रों की संख्या और स्वीकृति के अनुसार कक्षाओं का विस्तार किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया शैक्षिक सत्र 2027-28 के कार्यक्रम के अनुसार होगी।

स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा। इससे नरेंद्रनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को लाभ होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़िये !