देहरादून – उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद गहराता जा रहा है। रेखा आर्य की ओर से गंभीर आरोप और ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी करने के बाद अब उनके पति ने वीडियो जारी कर पलटवार किया है।
ऑडियो AI से बना है – गिरधारी साहू
गिरधारी लाल साहू ने कहा कि जो ऑडियो सामने लाया गया है, वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। इसके जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया।
CM से जांच की मांग, संपत्ति जांच की अपील
साहू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी संपत्ति की जांच की मांग भी की है।
उन्होंने रेखा आर्य से अपने आरोप वापस लेने और पुलिस में दी गई तहरीर पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
यह पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक और राजनीतिक रूप ले चुका है।

